ad

दीवाली 2019

दीवाली 2019

IMG_20191026_225215 

इस दीवाली हु अयोध्या में, जहा रहते है मेरे राम।
दीपो से सजी अयोध्या को, निहार रहे मेरे राम।।
कबतक रखोगे मुझे उस तंबू में, पूछ रहे मेरे राम।
क्या में हु मस्जिद में या मंदिर में, सोच रहे मेरे राम।।
प्रमाणपत्र अपनी जन्मभूमि का, गुमा बैठे मेरे राम।
तिलक – टोपी की लड़ाई में, देखो फस गए मेरे राम।।
पूरे महीने चली सुनवाई, जन्मभूमि मांगते मेरे राम।
भगवाधारी की सरकार.. बोलो जय श्री राम जय श्री राम ।।
दीवाली के अवसर पे इसबार , दीप जलाकर करो प्रणाम।
धुंआ-धुंआ मत करना इसबार, प्रकृति को दो सम्मान।।
लेकिन इंसानी फितरत तेरी, नही सुधरेगा तू इसबार।
फोड़ेगा तू जरूर फटाके, अहंकार की लगाके धार।।
जाकर देख अखबारों में, श्रीनगर में घायल मेरा जवान।
आतंकियों के धमाके ने, करदी दीवाली उनकी वीरान।।
वीर मेरा सिर्फ घायल है, करने दो उसको बस थोड़ा आराम।
आतंकी न भूले ये बात, दीवाली के बाद तुम्हारा बुरा अंजाम।।
श्री राम को मिले जन्मभूमि इसबार, भगवाधारी की सरकार।
युवा करे प्रकृति का सम्मान इसबार, वीर मेरा बने बलवान।।
बोलो जय श्री राम ..जय श्री राम ।।
आप सभी को शुभ दीपावली ।।
आपका – गंगेश शुक्ला

Comments

Popular Posts